जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में 2018 से कदम रखने वाली जाह्नवी को कपूर को सारा अली खान (Sara ali khan) ने कुछ इस अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। सारा ने सोशल मीडियापर एक फोटो शेयर करके जाह्नवी को बर्थ डे विस किया है।
सारा ने एक पार्टी की फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों ही शॉर्ट ड्रेस में सुंदर लग रही हैं। सारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा हैप्पी बर्थ डे जाह्नवी। तुम्हारा दिन बहुत अच्छा जाए और यह साल भी। सारा ने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of sara ali khan instagram story
सारा अली खान और जाह्नवी कपूर दोनों ने बीते साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। वहीं सारा अली खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से किया है। केदारनाथ में वह सुशांत सिंह राजपूत के अपोजित नजर आई थीं। सारा की बीते साल 2 फिल्में रिलीज हुई हैं। 'केदारनाथ' के बाद उनकी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई थी। सिंबा में वह रणवीर सिंह के अपोजित नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
आपको बता दें जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त की शूटिंग करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, करीना कपूर खान नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
तापसी पन्नू ने टीवी शो कॉफी विद करण पर कसा तंज! बोली- मैं क्वॉलीफाई नहीं कर पाई
Pics: जन्मदिन से पहले बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची जाह्नवी कपूर
Latest Bollywood News