1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: कार्तिक और सारा की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: कार्तिक और सारा की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' को लोगों के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। जानिए दूसरे दिन फिल्म ने कमाए कितने करोड़।

love aaj kal box office collection day 2- India TV Hindi
लव आज कल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ऑडियन्स का मिक्स रिव्यू मिला है। कुछ लोगों को यह फिल्म पसंद आई है तो कुछ को बेकार लगी। वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने से फिल्म को फायदा मिला है। लव आज कल ने पहले दिन 12.40 करोड़ का बिजनेस किया था। मगर दूसरे दिन कमाई काफी कम हो गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लव आज कल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। फिल्म ने ने दूसरे दिन 8.01 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल बिजनेस 20.41 करोड़ हो जाएगा। लव आज कल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है।

फिल्म की बात करें तो इसमें दो कहानियां एक साथ दिखाई गई हैं। एक में 1990 का प्यार दिखाया गया है तो दूसरी में 2020 का। फिल्म में सारा और कार्तिक के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। लोगों को रणदीप और आरुषि की एक्टिंग काफी पसंद आई है।

लव आज कल 2009 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News