A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 : कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 : कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' लोगों को खास पसंद नहीं आई है। फिल्म का पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

love aaj kal box office collection day 5- India TV Hindi
लव आज कल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल लोगों को खास पसंद नहीं आई है। फिल्म को ऑडियन्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। मगर उसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम होते चला गया है। अब लव आज कल का पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लव आज कल ने पांचवे दिन लगभग 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने चौथे दिन 2.75 करोड़ का बिजनेस किया था। आज फिल्म का टोटल लगभग 33 करोड़ हो जाएगा।

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म लव आज कल में दो दौर की लव स्टोरी दिखाई गई है। एक 1990 की कहानी है तो दूसरी 2020 की। फिल्म में सारा और कार्तिक की केमिस्ट्री लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है।

लव आज कल में कार्तिक, सारा के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Related Video