A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा ने इस ब्रैंड के एड में दिशा को किया रिप्लेस, विराट के साथ कर सकती है काम

सारा ने इस ब्रैंड के एड में दिशा को किया रिप्लेस, विराट के साथ कर सकती है काम

सारा अली खान की एक्टिंग और उनका फ्रेंश लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है सिर्फ इतना ही नहीं वह कई बड़े स्टार के साथ काम भी कर रही हैं। सारा की फेस वेल्यू आज के समय में इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उन्हें एक फेमस ब्रैंड ने अपने एड में दिशा पटानी को हटाकर उन्हें चुन लिया है।

<p>sara ali khan</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM sara ali khan

नई दिल्ली: फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान अपनी दो फिल्मों के रिलीज के बाद से ही लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। आज के यंग बच्चे सारा अली खान को बेहद पसंद करते हैं। सारा की एक्टिंग और उनका फ्रेंश लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है सिर्फ इतना ही नहीं वह कई बड़े स्टार के साथ काम भी कर रही हैं। सारा की फेस वेल्यू आज के समय में इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उन्हें एक फेमस ब्रैंड ने अपने एड में दिशा पटानी को हटाकर उन्हें चुन लिया है।

सारा अली खान इन दिनों बॉलीवुड की फेवरेट अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी है। पिछले साल ही आई फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली सारा ने फिल्म सिंबा में भी काम किया। जो कि हिट रही। वहीं इन दिनों सारा फिल्म लव आजकल2 की शूटिंग कर रही है। वही अब खबरों की माने तो सारा ने एक फेमस ब्रांण्ड की ऐड के लिए दिशा को रिप्लेस कर दिया है।

मिड-डे को एक सूत्र ने बताया-“यह दिशा और ब्रांड अधिकारियों के बीच पारस्परिक रूप से तय किया गया था कि अनुबंध को बढ़ाया नहीं जाएगा। इसलिए दिशा केल्विन क्लेन पर चली गयी, और प्यूमा ने एक नए चेहरे के लिए अपनी तलाश शुरू की।”

सारा अली खान ने करण जौहर के शो पर अपनी फैट-टू-फिट की स्टोरी शेयर की थी, जिस कारण कई सारे लोग उन्हें अपना आइडल मानते हैं।

सारा और विराट के साथ विज्ञापन करने पर, सूत्र ने आगे कहा-“अगर पहला अभियान अच्छा काम करता है तो ब्रांड अधिकारी दूसरे विज्ञापन के लिए दोनों को टीम अप करेंगे। हालांकि, इस बारे में बात कहना अभी थोड़ा जल्दी है।”

Latest Bollywood News