A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भाई इब्राहिम के साथ अंडरवॉटर खूब मस्ती कर रही हैं सारा अली खान, देखें वीडियो और तस्वीरें

भाई इब्राहिम के साथ अंडरवॉटर खूब मस्ती कर रही हैं सारा अली खान, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली और मां अमृता सिंह के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई हुई है। जहां से वह अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर रही है।

Sara ali khan- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Sara ali khan

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली और मां अमृता सिंह के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई हुई है। जहां से वह अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर रही है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। वह पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रही है। तो किसी तस्वीर में काफी हॉट नजर आ रही है। सारा की सभी तस्वीरें उनकी मां अमृता सिंह से खींची है। सारा अली खान ने अंडरवॉटर भी काफी मस्ती की।

अपने भाई इब्राहिम के साथ अंडरवॉटर की कई फोटोज शेयर की है। भाई-बहन की अंडर वॉटर मस्ती सोशल मीडिया में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

वहीं सारा ने एक ओर वाडियो शेयर किया। जिसमें वह ऊंचाई से समुद्र में छलांग लगाकर जलपरी की तरह नजर आ रही हैं।

सारा अली खान बिकिनी में पोड देती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन लिखा, 'समुंदर में नहा के..' इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह को पिक्चर के लिए क्रेडिट भी दिया है। उनकी यह तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इसके अलावा सारा ने कई तस्वीरें और भी शेयर की है। जिसमें वह भाई और मां के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। 

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन के साथ  'आज कल' में नजर आने वाली है। इसके अलावा सारा अली खान वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नजर आने वाली है। वरुण धवन के पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होने वाली है। 

Latest Bollywood News