सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। गुरुवार को भाई इब्राहिम के बर्थडे पर सारा को फोटोज शेयर करना भारी पड़ गया। सारा ने अपनी मालदीव्स ट्रिप फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो भाई के साथ बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों की वजह से सारा ट्रोल हो गई।
सारा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे भाई। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और आज तुम्हे बहुत मिस कर रही हैं। काश मैं तुम्हारे साथ होती।
शेयर की फोटोज में इब्राहिम काफी असहज महसूस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही लोग भाई के साथ इस तरह कपड़े पहनने की वजह से सारा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अपने भाई के साथ बिकनी कैसे पहन लेती हो।
सारा अली खान इंस्टाग्राम पोस्ट
दूसरे यूजर ने लिखा- पहले तो मैं तुम्हारी लव आज कल में एक्टिंग देखकर परेशान हो गई और अब तुम्हारी एक्टिविटी देखकर।
सारा अली खान इंस्टाग्राम पोस्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग वाराणसी में शुरू की है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे। वैलेंटाइन डे पर सारा की फिल्म लव आज कल 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थी।