मुंबई: लंबे इंतजार के बाद राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार 3' का ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च हो गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन इस बार भी मुख्य किरदार में हैं। अमिताभ के अलावा जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही अमिताभ के दमदार किरदार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
गौरतलब है कि ट्वीटर पर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी करते हुए लिखा था, “अमिताभ बच्चन पहले से कहीं ज्यादा गुस्से के साथ वापस आ गए हैं।
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अमिताभ के अलावा फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा, अभिनेता जैकी श्राफ और अभिनेत्री यामी गौतम भी नजर आईं।
आपको बता दें ये सरकार सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2005 'सरकार' में और 2008 में फिल्म 'सरकार राज' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी।