1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सरोज खान ने महज 20 मिनट में '1-2-3' गाने के स्टेप्स कर लिए थे तैयार

सरोज खान ने महज 20 मिनट में '1-2-3' गाने के स्टेप्स कर लिए थे तैयार

सरोज खान को फिल्म 'तेजाब' में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लोकप्रिय गाने '1-2-3' के लिए डांस स्टेप तैयार करने में महज 20 मिनट लगे थे।

saroj khan and madhuri dixit- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MADHURIDIXITNENE सरोज खान और माधुरी दीक्षित

दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को फिल्म 'तेजाब' में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लोकप्रिय गाने '1-2-3' के लिए डांस स्टेप तैयार करने में महज 20 मिनट लगे थे। माधुरी ने शनिवार शाम को अपनी दोस्त और गुरु सरोज कान की याद में एक वीडियो शेयर किया, जिनका शुक्रवार को निधन हो गया था।

'ए ट्रिप डाउन मेमोरी लेन' शीर्षक वाले वीडियो में सरोज खान 'एक दो तीन' को अपनी आवाज में गाते और माधुरी के साथ डांस के हैंड मूवमेंट करते नजर आ रही हैं। अभिनेत्री और कोरियोग्राफर सोफा पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

माधुरी ने यह भी खुलासा किया कि सरोज खान ने उन्हें एक बार कहा था कि वह माधुरी दीक्षित पर फिल्मांकन वाले कई गीतों को कोरियोग्राफ करेंगी लेकिन एक भी स्टेप रिपीट नहीं करेंगी।

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, "सरोज जी के साथ हर बातचीत ज्ञान, प्रेरणा और ऊर्जा से भरपूर होती थी। इसी तरह उन्होंने जीवन जिया और इस तरह से मैं उन्हें हमेशा याद करूंगी।"

शुक्रवार की सुबह, माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया था कि वह सरोज खान के निधन से टूट गई हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

 

Latest Bollywood News