A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ओम पुरी का अधूरा काम सतीश कौशिक करेंगे पूरा

ओम पुरी का अधूरा काम सतीश कौशिक करेंगे पूरा

सतीश कौशिक ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा कपूर की फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' के लिए वॉइस-ओवर किया है, जिसे पहले दिवंगत अभिनेता करने वाले थे।

om puri- India TV Hindi
Image Source : PTI om puri

मुंबई: अभिनेता सतीश कौशिक ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा कपूर की फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' के लिए वॉइस-ओवर किया है, जिसे पहले दिवंगत अभिनेता करने वाले थे।

सतीश ने कहा, "मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और सीमा कपूर ने मुझे फोन कर वॉइस-ओवर करने के लिए कहा, जिसे पुरी साहब करने वाले थे। मैं डबिंग के लिए एक दिन के लिए वापस मुंबई आ गया। पुरी साहब की संवाद अदायगी आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह जिम्मेदारी लेना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने इस काम के साथ न्याय कर पाने में सफल रहे हैं तो सतीश ने कहा, "हालांकि, मेरे लिए उनकी दमदार आवाज के समान संवाद अदायगी करना मुश्किल और लगभग असंभव रहा.. यह जिम्मेदारी लेना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।"

श्रीदेवी ने कहा खुशी ने नहीं लिया था डांस प्लस 3 में हिस्सा

बाबा सहगल ने जीएसटी पर बनाया रैप

Latest Bollywood News