A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Satyameva Jayate Box Office Collection Day 8: जारी है जॉन अब्राहम का धमाल, अब तक हो चुकी है इतनी कमाई

Satyameva Jayate Box Office Collection Day 8: जारी है जॉन अब्राहम का धमाल, अब तक हो चुकी है इतनी कमाई

जॉन अब्राहम और आयशा शर्मा के अभिनय से सजी 'सत्यमेव जयते' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। फिल्मकार मिलाप झवेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। फिल्म ने पहले ही दिन उम्मीद से ज्यादा का कारोबार कर सभी को चौंका दिया।

satyameva jayate box office collection day 8 - India TV Hindi
satyameva jayate box office collection day 8

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और आयशा शर्मा के अभिनय से सजी 'सत्यमेव जयते' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। फिल्मकार मिलाप झवेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। फिल्म ने पहले ही दिन उम्मीद से ज्यादा का कारोबार कर सभी को चौंका दिया। अब 8वें दिन भी यह कमाई जारी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में सफल साबित हो गई है। इसी के साथ अक्षय कुमार की 'गोल्ड' भी पर्दे पर रिलीज हुई थी। हालांकि जॉन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।

एक्शन से भरपूर फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के 6 दिन के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते ट्वीट किया, "स्त्यमेव जयते स्ट्रॉन्ग पैक्स बुघवार- 20.52 करोड़, गुरुवार-7.92 करोड़, शुक्रवार- 9.18 करोड़, शनिवार- 9.03 करोड़, रविवार- 10.26 करोड़, कुल- 56.91 करोड़ रुपए।"

अब बॉक्स ऑफिस इंडिया ने फिल्म की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्यमेव जयते ने अपने दूसरे हफ्ते में 60 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई सोमवार को करीब 3.35 करोड़, मंगलवार- 3.75 करोड़ और बुधवार- 5 करोड़ रुपए कमाई हैं। इन आंकड़ों की माने तो जॉन की 'सत्यमेव जयते' अपने 8वें दिन तक करीब 69.01 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। गौरतलब है कि फिल्म में जॉन के साथ मनोज बाजपेयी भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News