A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सौम्या टंडन हुईं बीमार, 'भाभी जी घर पर हैं' को किया अलविदा

सौम्या टंडन हुईं बीमार, 'भाभी जी घर पर हैं' को किया अलविदा

'भाभी जी घर पर हैं' को घर-घर में अलग ही पहचान हासिल हुई है। खासतौर पर इस शो में नजर आने वाले अंगूरी भाभी, गोरी मेम, विभूति नारायण और मनमोहन तिवारी ने एक खास जगह बनाई है। लेकिन जहां एक ओर शो अपनी बुलंदियों पर वहीं दूसरी ओर अब फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है।

Saumya Tandon- India TV Hindi
Saumya Tandon

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का कॉमेडी धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' को घर-घर में अलग ही पहचान हासिल हुई है। खासतौर पर इस शो में नजर आने वाले अंगूरी भाभी, गोरी मेम, विभूति नारायण और मनमोहन तिवारी ने एक खास जगह बनाई है। लेकिन जहां एक ओर शो अपनी बुलंदियों पर वहीं दूसरी ओर अब फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल अनिता भाभी यानी गोरी मेम का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सौम्या टंडन अब जल्द ही इस शो को अलविदा कहने वाली हैं। हालांकि वहीं दूसरी ओर शो की प्रोड्यूसर बेनेफर कोहली ने उनके शो छोड़ने की बात को सिरे से नकार दिया है।

उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट संग बातचीत के दौरान बताया कि, सौम्या को हेपेटाइटिस की शिकायत है और अपने इलाज के लिए वह कुछ वक्त तक इस शो से दूर हो गई हैं। लेकिन वह वापस आएंगी। दूसरी ओर सौम्या ने खुद अपने ट्वीट के जरिए बताया कि, "मुझे लीवर इंफेक्शन हुआ है, तो वह मैं पिछले एक हफ्ते से छुट्टी पर हूं।"

गौरतलब है कि इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि सौम्या 'बिग बॉस' में एंट्री के लिए अब 'भाभी जी घर पर हैं' को अलविदा दे रही हैं। गौरतलब है कि शो की शुरुआत से सौम्या इसके साथ जुड़ी हुई हैं। सौम्या पहले अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शिल्पा शिंदे ने शो के प्रोड्यूसर विकास गुप्ता संग विवाद के कारण इस शो छोड़ा था। अब सौम्या का इस तरह से जाना शो की टीआरपी पर काफी बुरा असर डाल सकता है।

Latest Bollywood News