1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शिवाय' की सायेशा को पसंद है करण जौहर की फिल्में

'शिवाय' की सायेशा को पसंद है करण जौहर की फिल्में

अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शिवाय’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री सायेशा सहगल भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं।

sayesha- India TV Hindi
sayesha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शिवाय’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री सायेशा सहगल भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है। अजय की ‘शिवाय’ के साथ करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल है’ भी रिलीज की गई थी और दोनों ही फिल्मों को खूब सराहना हासिल हुई है। लेकिन एक्शन फिल्म ‘शिवाय’ से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले सायेशा का कहना है कि उन्हें रोमांस पर आधारित फिल्में बहुत पसंद है और वह निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ देखना चाहती हैं।

इसे भी पढ़े:- ‘ऐ दिल है मुश्किल’ हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल, ‘शिवाय’ भी नहीं पीछे

सायेशा ने कहा है कि, वह करण जौहर की फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और भविष्य में उनके साथ काम करना चाहती हैं। सायेशा ने कहा, “मैंने अभी तक ‘ऐ दिल है मुश्किल’ नहीं देखी है लेकिन मैं जल्द ही इसे देखूंगी। मैं वास्तव में करण जौहर की फिल्में बहुत पसंद करती हूं। करण मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। मुझे रोमांस पर आधारित फिल्में बहुत पसंद है।“

वह संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, इम्तियाज अली, मणि रत्नम और शूजित सरकर जैसे अन्य निर्देशकों के साथ भी काम करना चाहती हैं।

Latest Bollywood News