Section 375: ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना की फिल्म का टीजर देखा आपने?
Image Source : TWITTERसेक्शन 375
मुंबई:अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की कोर्टरुम ड्रामा फिल्म Section 375 का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना क्रिमिनल वकील तरुण सलूजा और ऋचा चड्ढा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर हिरल मेहता का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म के टीजर में कोर्टरूम की एक झलक मिलती है जहां दो वकील रेप केस पर एक दूसरे के सामने खड़े हैं। ऋचा और अक्षय का किरदार भारत देश में होने वाले रेप की घटनाओं के आंकड़ों पर बात करते दिख रहे हैं। देखिए टीजर-
पोस्टर में फिल्म के रिलीज होने की तारीख के बारे में भी बता दिया गया है। Section 375 13 सिंतबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सच्ची घटना पर और भारत में बलात्कार को लेकर बने कानून पर बनी है।
scetion 375 को अजय बहल ने डायरेक्ट किया है। अक्षय और ऋचा के साथ मीरा चोपड़ा और राहुल भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' और सनी कौशल की फिल्म 'भंगड़ा पा ले' से क्लैश कर सकती है।