1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आज़मी को पसंद नहीं आती सेल्फियां

शबाना आज़मी को पसंद नहीं आती सेल्फियां

शबाना आजमी को घेरकर जब लोग सेल्फी लेने लग जाते हैं तो उन्हें यह पसंद नहीं आता।

shabana azmi- India TV Hindi
shabana azmi

मुंबई: शबाना आजमी को घेरकर जब लोग सेल्फी लेने लग जाते हैं तो उन्हें यह पसंद नहीं आता। इसलिए जब बेंगलुरू में एक विवाह समारोह में किसी ने उनके साथ सेल्फी लेने की बजाय उनसे तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया तो उन्हें बड़ा अच्छा लगा। शबाना ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "मैं बेंगलुरू में एक शादी में गई थी, जहां मुझे यह देखकर खुश हुई कि लोग आपकी 'इच्छा जाने-समझे बगैर' भी सेल्फी नहीं, बल्कि फोटोग्राफ क्लिक करवाने का अनुरोध कर रहे थे। यह राहतभरा रहा।"

इससे पहले शनिवार को संजीव कपूर के जन्मदिन पर शबाना ने बताया था कि एक बार दिवंगत अभिनेता ने उनका मजाक बनाया था।

उन्होंने लिखा, "एक बार मैंने संजीव कुमार को बताया कि मैं बहुत गंभीर और मेहनती अभिनेत्री हूं। उन्होंने जवाब दिया, कितना अच्छा है। काश इसके साथ-साथ प्रतिभा भी होती।"

Latest Bollywood News