Janmasthami 2018: शाहरुख खान ने बेटे अबराम संग फोड़ी दही हांडी, सबको दी त्योहार की बधाई, PHOTOS
पूरा देश जनमाष्टमी को लेकर उत्साहित है और इसमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी पीछे नहीं हैं। सोमवार को शाहरुख और उनके छोटे बेटे अबराम ने दही हांडी फोड़ी।


शाहरुख ने दही हांडी की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर सबको जनमाष्टमी की शुभकामनाएं भी दी।
बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने भी ट्विटर पर सबको इस त्योहार की बधाई दी।
शाहरुख के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' फ्लॉप साबित हुई थी। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म 'ज़ीरो' की तैयारी कर रहे हैं। ज़ीरो में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं।