1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किससे हाथ मिलाने को एक लाइन में खड़े हो गए शाहरुख और ऐश्वर्या

आखिर किससे हाथ मिलाने को एक लाइन में खड़े हो गए शाहरुख और ऐश्वर्या

बॉलीवुड स्टार्स की एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं, लेकिन अगर ये दिग्गज स्टार्स ही किसी से हाथ मिलाने के लिए एक लाइन में खड़े हो जाएं तो आपको हैरानी होगी।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स की एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं, लेकिन अगर ये दिग्गज स्टार्स ही किसी से हाथ मिलाने के लिए एक लाइन में खड़े हो जाएं तो आपको हैरानी होगी। यकीन मानिए मुंबई के एक होटल में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट जैसे सितारे एक लाइन में खड़े हो गए।

अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कौन सा बड़ा आदमी मुंबई में आ गया जिससे हाथ मिलाने के लिए करोड़ों कमाने वाले ये सितारे एक लाइन में खड़े रहने पर मजबूर हो गए। तो चलिए हम आप को बता देते हैं कि मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में डचेज ऑफ कैंब्रिज और प्रिंस विलियम के स्वागत में एक खास कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। इस समारोह में ही बॉलीवुड समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस शाही जोड़े से हाथ मिलाने और परिचय के लिए बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियों को एक लाइन में खड़ा होना पड़ा। आप खुद देखिए तस्वीर।

Prince William

Latest Bollywood News