1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: ‘इत्तेफाक’ को लेकर शाहरुख और करण ने फैंस से किया इस बात का आग्रह

Video: ‘इत्तेफाक’ को लेकर शाहरुख और करण ने फैंस से किया इस बात का आग्रह

शाहरुख खान और फिल्मकार करण जौहर ने अपने फैंस से एक आग्रह किया है। दरअसल उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'इत्तेफाक' को लेकर कहा है कि रिलीज से पहले इसके बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी शेयर न करें। बता दें कि शाहरुख और करण ने मिलकर फिल्म 'इत्तेफाक'...

shah Rukh khan- India TV Hindi
shah Rukh khan

मुंबई: हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्मकार करण जौहर ने अपने फैंस से एक आग्रह किया है। दरअसल उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'इत्तेफाक' को लेकर कहा है कि रिलीज से पहले इसके बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी शेयर न करें। बता दें कि शाहरुख और करण ने मिलकर फिल्म 'इत्तेफाक' का निर्माण किया है। फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि, "फिल्म का खुलासा करने वाली बीमारी नई नहीं है। यह बहुत पुरानी और परेशान करने वाली है। अगर आपने ‘बाहुबली’ का दूसरा भाग नहीं देखा है और आपको कोई बता दे कि बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा तब आपको कैसा महसूस होगा। मुझे पता है कि आप इसे पसंद नहीं करेंगे।"

उन्होंने कहा, "कृपया अपनी फिल्म देखने के अनुभव को खराब मत किजिए। हमारे उद्योग में हम बड़े प्यार और कड़ी मेहनत के साथ फिल्म बनाते हैं। कृपया फिल्म का खुलासा करने वालों को ना कहें।" 'इत्तेफाक' का निर्माण शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स और करण के धर्मा प्रोडक्शंस ने मिलकर किया है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। (सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने पर विद्या बालन का बड़ा बयान, देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती)

Latest Bollywood News