नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जितने फैन भारत में हैं उतने ही विदेशों में भी है। दुबई में शाहरुख की दीवानगी ऐसी है कि लोग उनकी हर फिल्म देखने सिनेमाघर जरूर जाते हैं। यही वजह कि दुबई टूरिज्म ने शाहरुख खान से ही दुबई टूरिज्म के लिए प्रोमो रिकॉर्ड करने को कहा। दुबई टूरिज्म कैंपेन #BeMyGuest के शूट लिए हाल ही में शाहरुख दुबई गए थे। इस दौरान शाहरुख ने कुछ प्रमोशनल टीवी शो में भी हिस्सा लिया।शाहरुख दुबई के एक चैनल में रमीज अंडरग्राउंड नाम के प्रैंक शो में पहुंचे। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस शो में प्रैंक खेला जाता है। किंग खान के साथ भी एक प्रैंक किया गया। शाहरुख को वहां नकली गिरगिट से डराया गया और शाहरुख फीमेल होस्ट के साथ गड्ढे में जा गिरे। लेकिन जैसे ही शाहरुख को पता चला यह गिरगिट असली नहीं है बल्कि शो का एंकर रमीज गलाल इसमें घुसा हुआ है तो शाहरुख को गुस्सा आ गया। शाहरुख ने शो की टीम पर भड़कते हुए कहा, ‘क्या तुमने इसी बकवास के लिए मुझे इंडिया से बुलाया है।’ मामला गंभीर होता देख शो एंकर ने माफी मांग ली, लेकिन शाहरुख यहां भी नहीं ठहरे और कहा माफी मांगने से कुछ नहीं होगा, यहां से चले जाओ और मेरी टीम को बुलाओ। ये कोई जोक है क्या।आपको क्या लगता है शाहरुख खान वाकई गुस्सा हुए थे, या उन्होंने गुस्सा होने की सिर्फ एक्टिंग की थी? अपने जवाब हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें।