A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ले आते आनंद एल.राय के चेहरे पर मुस्कान, शेयर की फनी तस्वीर

शाहरुख खान ले आते आनंद एल.राय के चेहरे पर मुस्कान, शेयर की फनी तस्वीर

शाहरुख खान इन दिनों फिल्मकार आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘जीरो’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख संग काम करने को लेकर आनंद एल. राय का कहना है कि वह नहीं जानते हैं कि यह सुपरस्टार किंग खान के जादुई अभिनेता होने का असर है या बेहतरीन शख्स होने का असर कि वह उनके चेहरे पर मुस्कुराहट ले आते हैं।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्मकार आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘जीरो’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख संग काम करने को लेकर आनंद एल. राय का कहना है कि वह नहीं जानते हैं कि यह सुपरस्टार किंग खान के जादुई अभिनेता होने का असर है या बेहतरीन शख्स होने का असर कि वह (शाहरुख) उनके चेहरे पर मुस्कुराहट ले आते हैं। आनंद राय ने बुधवार रात ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' में शाहरुख के किरदार के एक हास्य-चित्र शेयर किया है।

इसे पोस्ट करते हुए आनंद एल. राय ने लिखा, "मैं सच में नहीं जानता कि यह उनके अंदर का एक बेहतरीन इंसान है या जादुई अभिनेता है जो सेट पर मौजूदगी के दौरान मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट और खुशी ले आता है। आपको प्यार खान साहब शाहरुख खान। 'जीरो' के फिल्मांकन के हर पल का आनंद लिया है।"

गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख खा को बौने का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। पहली बार फैंस उन्हें कुछ इस तरह की भूमिका निभाते हुए देखेंगे। बता दें कि फिल्म किंग खान के अलावा अभिनेत्री कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाली हैं। 'जीरो' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News