1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैमरामैन के पैर पर चढ़ी शाहरुख खान की कार

कैमरामैन के पैर पर चढ़ी शाहरुख खान की कार

आलिया भट्ट का जन्मदिन मनाने पहुंचे शाहरुख खान के कार से एक हादसा हो गया। दरअसल कल रात जूहू में जब शाहरूख खान आलिया भट्ट के घर उनके 24वें जन्मदिन के मौके पर पहुंचे तो फोटोग्राफर उनकी तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था और अभिनेता की कार दुर्घटनावश...

srk car shah rukh khan shahrukh khan- India TV Hindi
srk car shah rukh khan shahrukh khan

मुंबई: आलिया भट्ट का जन्मदिन मनाने पहुंचे शाहरुख खान के कार से एक हादसा हो गया। दरअसल कल रात जूहू में जब शाहरूख खान आलिया भट्ट के घर उनके 24वें जन्मदिन के मौके पर पहुंचे तो फोटोग्राफर उनकी तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था और अभिनेता की कार दुर्घटनावश फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ गई।

शाहरूख फौरन अपनी गाड़ी से उतरे और अपने सुरक्षाकर्मी से कैमरामैन को पास के अस्पताल ले जाने को कहा।

वहां मौजूद फोटोग्राफरों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति नया फोटोग्राफर है और उसे मामूली चोट आई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि वह एक नया फोटोग्राफर था इसलिए शायद वह शाहरूख को देखने के लिए थोड़ा उत्साहित था और यह नहीं देख सका कि कार उसके काफी करीब आ गई। जब कार उसके पैर पर चढ़ गई तो शाहरूख अपनी टीम के साथ उसकी मदद करने के लिए तुरंत कार से बाहर आए।

उन्होंने कहा कि शाहरूख ने फिर अपनी टीम को फोटोग्राफर को अपनी कार से नानावती अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए और अस्पताल में डॉक्टरों से फोन पर बात भी की। व्यक्ति के साथ कुछ गंभीर नहीं हुआ लेकिन शाहरूख इमारत के अंदर तभी गए जब कार अस्पताल के लिए रवाना हो गई।

Latest Bollywood News