A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ज़ीरो’ के सेट से लीक हुआ शाहरुख खान का वीडियो, बौने बनकर ऐसे चल रही है डांस-प्रैक्टिस

‘ज़ीरो’ के सेट से लीक हुआ शाहरुख खान का वीडियो, बौने बनकर ऐसे चल रही है डांस-प्रैक्टिस

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ज़ीरो' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में तब से उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई जब से इसका टीजर जारी किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख पहली बार एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसे अब तक उनके फैंस ने नहीं देखा।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ज़ीरो' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में तब से उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई जब से इसका टीजर जारी किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख पहली बार एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसे अब तक उनके फैंस ने नहीं देखा। दरअसल फिल्म में किंग खान एक बौने शख्स की भूमिका में दिखाई देंगे। अब इस फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख डांस प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में वह वेटर की ड्रेस पहने शशि कपूर के सुपरहिट सॉन्ग 'हमको तुमपे प्यार आया' पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किंग खान के कोरियोग्राफर उन्हें स्टैप्स सिखा रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग अमेरिका में की जा रही है। कहा जा रहा है कि अब कुछ ही हिस्सों को शूट किया जाना बाकी रह गया है।

बता दें कि फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाली हैं। इनके अलावा कुछ समय पहले ही अभिनेता आर. माधवन को भी इसमें कास्ट किया गया है। गौरतलब है कि शाहरुख, अनुष्का और कटरीना की यह तीकड़ी इससे पहले ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुकी है।

Latest Bollywood News