A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नन्हें अबराम को गले लगाती दिखीं शाहरुख खान की लाडली सुहाना, देखें खूबसूरत तस्वीरें

नन्हें अबराम को गले लगाती दिखीं शाहरुख खान की लाडली सुहाना, देखें खूबसूरत तस्वीरें

शाहरुख खान इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता हाल है। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' शूटिंग पूरी की है, जिसके बाद वह अपनी फैमिली के साथ यूरोप में छुट्टियां बिताने के लिए निकल चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही किंग खान पत्नी गौरी, बेटे आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना के साथ स्पेन में समय बिताने के बाद अब फ्रांस में खूब मस्ती कर रहे हैं।

Shah Rukh- India TV Hindi
Shah Rukh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता हाल है। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' शूटिंग पूरी की है, जिसके बाद वह अपनी फैमिली के साथ यूरोप में छुट्टियां बिताने के लिए निकल चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही किंग खान पत्नी गौरी, बेटे आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना के साथ स्पेन में समय बिताने के बाद अब फ्रांस में खूब मस्ती कर रहे हैं। गौरी खान सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की कई तस्वीरें अपने चाहनों के साथ शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें सुहाना कुछ दोस्तों के साथ अपने छोटे भाई अबराम को गोद में लिए बैंठी हैं।

इस तस्वीर में सुहाना काफी खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ओर नन्हें अबराम बहन की गोद में एक बार फिर से मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सुहाना की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह पिता शाहरुख खान के गाल पर किस करती हुई साथ नजर आ रही हैं।

गौरी ने इससे पहले अबराम और आर्यन की भी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह पिता किंग खान के साथ सड़क किनार बैठे हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि शाहरुख खान के बच्चे इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में गिने जाते हैं।

Latest Bollywood News