A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान लॉकडाउन में ले रही हैं ऑनलाइन बेली डांस क्लासेस, तस्वीरें हुई वायरल

सुहाना खान लॉकडाउन में ले रही हैं ऑनलाइन बेली डांस क्लासेस, तस्वीरें हुई वायरल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लॉकडाउन में भी बेली डांस सीख रही हैं। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

suhana khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SANJANA MUTHREJA सुहाना खान

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में सभी सेलिब्रिटीज घर पर ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी मुंबई में परिवार के साथ हैं। उन्होंने लॉकडाउन में भी अपने बेली डांस क्लासेस बंद नहीं की हैं। वह ऑनलाइन क्लासेस ले रही हैं। सुहाना की बेली डांस टीचर ने लॉकडाउन के पहले और लॉकडाउन में सुहाना कैसे क्लासेस ले रही हैं उसकी तस्वीर शेयर की है।

 सुहाना की बेली डांस टीतर संजना मुथरेजा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ सुहाना उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं तो दूसरी फोटो में वह संजना ने वीडियो कॉल के जरिए बात कर रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- दिंसबर 2019 लॉकडाउन से पहले. मई 2020 लॉकडाउन 4।

आपको बता दें सुहाना की दोस्त अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी लॉकडाउन में ऑनलाइन बेली डांस क्लासेस ले रही हैं।

हाल ही में सुहाना की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने मां गौरी की 13 साल पुरानी ड्रेस पहनी हुई है।  सुहाना ने अपनी और एक दोस्त की एक सेल्फी साझा की, जहां वाइट पोल्का डॉट्स के साथ एक ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। सुहाना इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Latest Bollywood News