A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ आएंगे नज़र? ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Sanki

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ आएंगे नज़र? ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Sanki

खबरों की मानें तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण चौथी बार फिल्म में साथ काम करने वाले हैं।

Shah Rukh Khan Deepika Padukone in sanki- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @BONGOCINEASTE क्या दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आएंगे नज़र?

बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्में शामिल हैं। फैंस को स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई। दर्शकों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है कि वो एक बार फिर एसआरके और दीपिका को सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे। 

खबरों की मानें तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण चौथी बार फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। वो तमिल के फिल्ममेकर एटली के साथ काम करेंगे। फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो इस प्रोजेक्ट का नाम 'सनकी' होगा। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

Confirmed: फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम साथ में आएंगे नजर

इस खबर के सामने आने के बाद किंग खान और दीपिका के फैंस बेहद खुश हैं। ट्विटर पर #Sanki ट्रेंड हो रहा है। यहां देखिए फैंस अपनी खुशी कैसे जाहिर कर रहे हैं: 

गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में 'जीरो' फिल्म में दिखाई दिए थे। आनंद एल राय की इस मूवी में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 

वहीं, दीपिका की बात करें तो वो आखिरी बार मेघना गुलजार की 'छपाक' में दिखाई दी थीं। अब वो शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। इसके अलावा वो रणवीर सिंह के साथ '83' में भी दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले ही प्रभास के साथ उनकी अपकमिंग मूवी की भी घोषणा हुई है। 

Latest Bollywood News