नई दिल्ली: मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी शाहरुख खान के शानदार अभिनय से सजी फिल्म ‘फैन’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर 2016 में आई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन 'फैन' की रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से गिर पड़ा है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भारत में हुए फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "शुक्रवार: 19.20 करोड़ रुपए, शनिवार: 15.40 करोड़ रुपए, रविवार: 17.75 करोड़ रुपए, सोमवार: 6.05 करोड़ रुपए, कुल: 58.40 करोड़ रुपए बहुत निराशाजनक।"इसे भी पढ़े:- 'फैन' में शानदार अभिनय के बदले जानिए क्या मांग रहे हैं शाहरुख खानसमीक्षकों द्वारा इसे भारी गिरावट माना जा रहा है। फिल्म के बेहतरीन कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। लेकिन अब इस तरह से गिरावट को देखते हुए लग रहा कि इस उम्मीद पर पानी फिर सकता। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और भी कम होती जाएगी।'फैन' में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आए हैं। एक किरदार में वह सुपरस्टार आर्यन खन्ना और दूसरे में उसके सबसे बड़े फैन गौरव चानन की भूमिका में दिखे हैं। फिल्म में शाहरुख का फैन वाले किरदार को काफी सराहा गया है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है।