1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘फैन’ का बॉक्‍सऑफिस पर धमाल, पाक मे टूटा रिकॉर्ड

‘फैन’ का बॉक्‍सऑफिस पर धमाल, पाक मे टूटा रिकॉर्ड

शाहरुख खान के दमदार अभिनय से सजी फिल्‍म 'फैन' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले वीकएंड में शानदार कमाई की है। जो इस साल में अब तक का रिकॉर्ड ओपनिंग कलेक्शन है।

fan- India TV Hindi
fan

नई दिल्‍ली: मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी और शाहरुख खान के दमदार अभिनय से सजी फिल्‍म 'फैन' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले वीकएंड में शानदार कमाई की है। फिल्‍म ने अपने पहले वीकएंड में भारत में 52.35 करोड़ रुपए (gross collection) की कमाई कर ली है जो इस साल में अब तक का रिकॉर्ड ओपनिंग कलेक्शन है। ‘फैन’ ने पहले वीकएंड की कमाई के मामले में अक्षय कुमार की 'एयरलिप्‍ट' और हॉलीवुड फिल्‍म 'जंगल बुक' से आग निकल गई है। एयरलिफ्ट ने 44.3 करोड़ रुपए की कमाई थी जबकि जंगल बुक केवल 40.47 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।

इसे भी पढ़े:- बॉक्सऑफिस पर शाहरुख का धमाल, 'फैन' ने तोड़ा रिकॉर्ड

वर्ल्‍डवाइड रिकार्ड कलेक्‍शन, ब्रांड एसआरके की धूम 110 करोड़ हुई टोटल कमाई:-

भारत में फिल्‍म की कमाई बेहतर रही है वहीं ओवरसीज में ब्रांड शाहरुख का मैजिक साफ नजर आ रहा है,फिल्‍म ने अभी तक ओवरसीज में 43.50 करोड़ रुपए का कलेक्‍शन कर लिया है। हालांकि सभी प्रकार की कमाई को जोड़कर फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 110 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। फिल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट के अनुसार ओवरसीज में शाहरुख की फिल्‍में बेहतर बिजनेस करती रही हैं और फैन का प्रदर्शन भी जबरदस्‍त रहने की पूरी संभावना है। यह फिल्‍म शाहरुख की अन्‍य फिल्‍मों की तरह नहीं है। इसमें न ही उनका कोई रोमांटिक गाना है और न ही ऐसा कोई रोमांटिक सीन फिल्माया गया है।

इस फिल्‍म में एक भी गाना नहीं हैं। इसका एक ही गाना जबरा फैन फिल्माया गया था जो प्रमोशन सॉन्ग है और इसे फिल्म में नहीं दिखाया गया। लेकिन फिल्‍म अपनी स्‍टोरी लाइन और शाहरुख के बेहतरीन अभिनय और मनीष शर्मा के दमदार निर्देशन के चलते दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्‍म का संपादन भी शानदार रहा है और इसके लिए फिल्‍म की संपादक नम्रता राव की जितनी तारीफ की जाए कम है। कुल मिलाकर बॉक्‍सऑफिस पर शाहरुख की फिल्‍म ऐसे समय में हिट हो रही है जब उनको ऐसी एक बड़ी हिट की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

अगली स्लाइ़ में जानिए पाकिस्तान में 'फैन' का क्या रहा कलेक्शन:-

Latest Bollywood News