A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब बस में उलटा लटक शाहरुख ने कहा, "अगर मैं स्पाइडर मैन होता तो..."

VIDEO: जब बस में उलटा लटक शाहरुख ने कहा, "अगर मैं स्पाइडर मैन होता तो..."

शाहरुख खान इन दिनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो पिछले कुछ वक्त से फिल्म के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, लेकिन हाल ही में इम्तियाज ने एक बेहद खास वीडियो...

shah rukh- India TV Hindi
shah rukh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो पिछले कुछ वक्त से फिल्म के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, लेकिन हाल ही में इम्तियाज ने एक बेहद खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल इम्तियाज ने अपने इंटाग्राम पर एक शाहरुख का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बस के अंदर स्पाइडर मैन की तरह लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख बस में उलटे लटके हुए कह रहे हैं "मैं स्पाइडर मैन होता तो?"

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इम्तियाज ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "देखों मुझे बस में कौन मिला"। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में जहां एक तरफ शाहरुख पंजाबी मुंडा हैरी का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं अनुष्का गुजराती लड़की सेजल की भूमिका में नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर को अनोखे ढंग से पेश किया गया है। दरअसल इसे 5 टुकड़ों में बांटकर दर्शकों को दिखाया गया, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

इस फिल्म में शाहरुख और अनुष्का तीसरी बार साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले ये दोनों 'जब तक है जान' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी फिल्मों में भी धमाल मचाते हुए दिखाई दिए थे। अब इनकी यह फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शशि कपूर ने 43 साल पहले ही अपनी फिल्म में कर दी थी GST की भविष्यवाणी

Latest Bollywood News