A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो क्या अब चौथी बार पिता बनने ज रहे हैं शाहरुख खान, नाम का भी किया खुलासा

तो क्या अब चौथी बार पिता बनने ज रहे हैं शाहरुख खान, नाम का भी किया खुलासा

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गए हैं।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गए हैं। अपने शो ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ की शूटिंग के दौरान किंग खान ने अपने चौथे बच्चे की प्लानिंग का जिक्र किया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने बच्चे का नाम तक बता दिया। फिलहाल अपनी फिल्मों के अलावा वह स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे अपने शो ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ की भी शूटिंग में व्यस्त हैं।

अपने इसी शो की शूटिंग के दौरान शाहरुख 'आकांक्षा' शब्द बोलने में काफी परेशानी हुई। इसके लिए उन्हें कई बार रिटेक लेने पड़े। इसी से परेशान होकर शाहरुख ने कहा, "मुझसे बार बार इस शब्द को बोलने में गलती हो रही है, यह बहुत शर्म की बात है। मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। मुझे लगता है अब मुझे चौथा बच्चा कर लेना चाहिए, जिसका नाम मैं 'आकांक्षा रखूंगा।" इसके बाद से ही ऐसे शाहरुख के चौथे बच्चे की खबर सुर्खियों में आ गई है।

गौरतलब है कि शाहरुख खान को आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में एक बौने का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसके बाद से फिल्म के लिए बेसब्री बढ़ती जा रही है। बता दें कि फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News