मुंबई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फैन‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई है कि लंदन में स्थित शाहरुख की मैडम तुसाद प्रतिमा को उनकी आने वाली फिल्म 'फैन' के किरदार गौरव के रंग रूप में ढाला जाएगा। यह फिल्म निर्माताओं की प्रचार रणनीति का ही हिस्सा है।
इसे भी पढ़े:- VIDEO: शाहरुख ने फैंस के लिए की अजीबो-गरीब हरकतें
यश राज की इस फिल्म में शाहरुख खान दो भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना की और दूसरी उसके सबसे बड़े फैन गौरव की। वैक्स प्रतिमा को गौरव की वेशभूषा में ढाला जाएगा। इस प्रतिमा को लंदन आई में प्रशंसकों के देखने के लिए भी रखा जाएगा।
वायआरएफ इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष अवतार पानेसर ने अपने बयान में कहा, हमारे मैडम तुसाद के साथ काफी लंबे समय से संबध हैं। सार्वजनिक स्थान पर मैडम तुसाद वैक्स प्रतिमा को फिल्म के किरदार के रूप में प्रदर्शित करने से यकीनन शाहरुख खान के प्रशंसक काफी खुश होंगे। निर्देशक मनीष शर्मा की इस फिल्म के एक दृश्य को लंदन के मैडम तुसाद में भी फिल्माया गया है।
फिल्म में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। एक किरदार में वह सुपरस्टार और दूसरे में ‘फैन’ की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में निभाए गए उनके फैन वाले किरदार के लिए उन्हें काफी मेहनत करने करनी पड़ी है। इसके लिए उनके लुक को भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में शाहरुके के साथ माहिर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। ‘फैन’15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Latest Bollywood News