A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पेरिस में म्यूजिशियन को देख शाहरुख खान को याद आए यश चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

पेरिस में म्यूजिशियन को देख शाहरुख खान को याद आए यश चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पेरिस की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्हें एक व्यक्ति को देख यश चोपड़ा की याद आ गई।

Shah rukh khan remember yash chopra- India TV Hindi
Shah rukh khan remember yash chopra

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान और फिल्ममेकर यश चोपड़ा की जोड़ी बहुत पुरानी है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम भी किया है। यश चोपड़ा और शाहरुख खान की ज्यादातर फिल्में हिट हुई हैं। आज भी फैन्स शाहरुख खान और यश चोपड़ा के जादू को मिस करते हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाने के लिए पेरिस गए हुए हैं और फैन्स के लिए फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान एक व्यक्ति को मिले। जिसे मिलने के बाद उन्हें यश चोपड़ा की याद आ गई।

शाहरुख खान पेरिस में एक स्ट्रीट सिंगर से मिले जो उन्ही का फेमस गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गुनगुना रहे थे।  सिर्फ गाना नहीं बल्कि उस व्यक्ति की कैप को देखकर शाहरुख खान को यश चोपड़ा की याद आ गई। शाहरुख खान ने उस व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शाहरुख खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अचानक से यशजी की याद आ गई। शायद सिंगर की कैप देखने के बाद।

आपको बता दें शाहरुख खान और यश चोपड़ा ने आखिरी बाद फिल्म 'जब तक है जान' में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं थी। यह फिल्म यश चोपड़ा के निधन के बाद रिलीज हुई थी। 

Latest Bollywood News