A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करके भावुक हुए शाहरुख खान, लिखा दर्द भरा पोस्ट

अटल बिहारी वाजपेयी को याद करके भावुक हुए शाहरुख खान, लिखा दर्द भरा पोस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

<p>अटल बिहारी वाजपेयी ,...- India TV Hindi
अटल बिहारी वाजपेयी , शाहरुख खान

नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी ने आज शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से सदमे में है। सिर्फ पॉलिटिक्स में ही नहीं कलाक्षेत्र में भी अटल बिहारी वाजपेयी काफी मशहूर थे। उन्हें हिंदी, संस्कृत और इंग्लिश का अच्छा ज्ञान था। पॉलिटिक्स जॉइन करने से पहले वे दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रधर्म पांच्यजन्य, वीर और अर्जुन जैसे समाचार पत्रों में काम कर चुके थे। उन्हें कविताएं लिखने का बहुत शौक था और उनकी 7 कविताओं की किताब छप चुकी है।

आज हमने आपको बताया था कि उनकी कविता संवेदना पर एक म्यूजिक वीडियो क्या खोया, क्या पाया बनाया गया था, जिसमें जगजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी, और शाहरुख खान पर ये वीडियो फिल्माया गया था। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई देती है। वीडियो का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। लेकिन सिर्फ इस वीडियो के जरिए ही नहीं शाहरुख खान का अटल बिहारी से बहुत पुराना रिश्ता है।

यहां पढ़िए- अटल बिहारी की कविता पर शाहरुख खान ने किया था परफॉर्म

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। शाहरुख ने बताया कि किस तरह वे अटल बिहारी के विचारों को सुनकर बड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि घर पर अटल बिहारी वाजपेयी को बापजी कहा जाता था। उन्होंने बताया कि वो उनसे किस तरह से फिल्में, पॉलिटिक्स और कविताओं पर बातें किया करते थे।

पढ़िए शाहरुख खान का पोस्ट-

इसे भी पढ़ें-

अटल बिहारी के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

जब ऐश्वर्या, श्रीदेवी और देवानंद के साथ नजर आए अटल बिहारी वाजपेयी

लता मंगेशकर ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

Latest Bollywood News