1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख और आमिर की एक साथ पहली सेल्फी ने इंटरनेट पर मचाई धूम

शाहरुख और आमिर की एक साथ पहली सेल्फी ने इंटरनेट पर मचाई धूम

बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स आमिर खान और शाहरुख खान की एक खास तस्वीर ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है।

Aamir and Shah Rukh- India TV Hindi
Aamir and Shah Rukh

मुंबई: बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स आमिर खान और शाहरुख खान की एक खास तस्वीर ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। आमतौर पर अपने अच्छे दोस्त सलमान खान के साथ तस्वीर शेयर करने वाले शाहरुख (51) ने 'दंगल' के स्टार के साथ वाली तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है। 

शाहरूख ने तस्वीर के साथ लिखा है, ‘एक-दूसरे को 25 सालों से जानता हूं और यह पहली तस्वीर है जो हमने खुद से एक साथ ली है। यह एक मजेदार रात थी।’ तस्वीर में दोनों ऐक्टर्स सफेद रंग के कपड़ों में हैं और आमिर (51) अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के लुक में नजर आ रहे हैं। हालांकि इससे पहले तीनों खान इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ के 21 साल पूरे होने के मौके पर पहली बार एक साथ नजर आए थे।

Shah Rukh, Aamir and Salman

'आप की अदालत' के 21 साल पूरे होने के मौके पर शाहरुख, सलमान और आमिर।

शाहरुख और आमिर व्यापारी अजय बिजली के 50 वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में करण जौहर भी मौजूद थे जिन्होंने अजय के साथ दोनों खानों की तस्वीर ली।

Latest Bollywood News