A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मामले में सलमान और आमिर से आगे निकले शाहरुख खान

इस मामले में सलमान और आमिर से आगे निकले शाहरुख खान

शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। लेकिन अब भी लगातार हर दिन किंग खान के फैंस बढ़ते ही जा रहे हैं। इंडस्ट्री में तीनों खान्स की अक्सर एक दूसरे के साथ तुलना की जाती रही है। लेकिन अब किंग खान एक मामले में तो सलमान और आमिर को पीछे छोड़....

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। लेकिन अब भी लगातार हर दिन किंग खान के फैंस बढ़ते ही जा रहे हैं। शाहरुख सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या 3.2 करोड़ के पार हो गई है। शाहरुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, "सबको नए साल की शुभकामनाएं। सब रहो खुश और आबाद और 3.2 करोड़ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वाह हिंदी में लिखा तो कुछ कवि सा हो गया।"

सुपरस्टार ठीक अमिताभ बच्चन के बाद हैं। ट्विटर पर उनके 3.24 करोड़ प्रशसंक है और अगर सिर्फ बॉलीवुड के खान की बात की जाए तो शाहरुख सबसे आगे हैं। दरसअल, सलमान खान के 2.99 करोड़ और आमिर खान के 2.26 खान करोड़ प्रशंसक हैं। शाहरुख अपने प्रशंसकों के साथ अपने जीवन से जुड़े पहलू सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

बता दें कि शाहरुख इन दिनों फिल्मकार आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जीरो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोमवार को नए साल के मौके पर ही इस आगामी फिल्म का टीजर और शीर्षक जारी किया। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख को एक बौने की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News