उनके अभिनय की ताजगी का अहसास आप इस बात से लगा सकते हैं कि आने वाली 18 दिसंबर को काजोल और शाहरुख खान के अभिनय से सजीं फिल्म दिलवाले को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक अभी से करार दिया जा रहा है। लेकिन शाहरुख की सफलता में अगर गौरी खान के नाम का उल्लेख ना किया जाए तो बात अधूरी सी लगेगी, गौरी खान का प्रभाव शाहरुख की जिंदगी पर बेहद खास रहा है। दरअसल गौरी उनकी जिंदगी में एक ऐसी कड़ी है जिनके बगैर शाहरुख खान की कल्पना नहीं की जा सकती।
Latest Bollywood News