1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हमेशा से माचो दिखना चाहते थे शाहरुख खान

हमेशा से माचो दिखना चाहते थे शाहरुख खान

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। दर्शकों को लंबे वक्त इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। अब इसका ट्रेलर जारी होने के बाद...

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रईस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। दर्शकों को लंबे वक्त इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। अब इसका ट्रेलर जारी होने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने के लिए उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। 'रईस' का ट्रेलर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूएफओ डिजिटल सिनेमा ने संयुक्त रूप से 10 शहरों में एक साथ लॉन्च किया।

इसे भी पढ़े:-

इस दौरान शाहरुख दर्शकों से भी रू-ब-रू हुए और उनके सवालों के जवाब दिया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक महिला प्रशंसक ने उनसे पूछा कि फिल्म 'रईस' करने के पीछे क्या वजह थी? इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, "मैं हमेशा से ही माचो दिखना चाहता था और 'रईस' जैसी फिल्म करना चाहता था।"

शाहरुख द्वारा फिल्म में बोला गया एक संवाद, 'कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता' लोगों में काफी लोकप्रिय हो गया है। शाहरुख ने दर्शकों को आत्मीयता के साथ सुना और कार्यक्रम में सैटेलाइट के माध्यम से लोगों से रूबरू होकर कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया।

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News