1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फैन' में शानदार अभिनय के बदले जानिए क्या मांग रहे हैं शाहरुख खान

'फैन' में शानदार अभिनय के बदले जानिए क्या मांग रहे हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'फैन' सिनेमेघरों में रिलीज हो चुकी हैं। उम्मीद की जा रही हैकि फिल्म को की पुरस्करों से भी सम्मानित किया जा सकता है।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: शाहरुख खान के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'फैन' बीते शुक्रवार को सिनेमेघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। वहीं इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म की सफलता और शाहरुख की बेहतरीन अदाकारी को देखते हुए लगता है कि आने वाले वक्त में इसे कई अवार्ड से सम्मानित भी किया जा सकता है। किंग खान को भी ऐसी ही उम्मीद है कि इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड मिलना चाहिए। हाल ही में शाहरुख ने शो 'आप की अदालत' में कहा है कि फैन के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और इसके लिए अवार्ड दिया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो अवार्ड छीनकर भाग जाएंगे या फिर रोने लगेंगे।

इसे भी पढ़े:- ‘फैन’ का बॉक्‍सऑफिस पर धमाल, पाक मे टूटा रिकॉर्ड

फैन में शाहरुख दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। एक में वह सुपरस्टार और दूसरे में उनके फैन के किरदार में दिखे हैं। उनके फैन वाले लुक के लिए शाहरुख को अपने पर 3डी स्कैनिंग करवाने के लिए अमेरिका जाना पड़ा था।

शाहरुख की इस फिल्म की 90 के दशक में आई उनकी फिल्म 'डर' से भी की जा रही है, लेकिन किंग खान ने यह फिल्म 'डर' से पूरी तरह से अलग है। फिल्म में शाहरुख के फैन वाले किरदार को लेकर काफी तारीफें की जा रही हैं। इसके लिए किंग खान ने अपने रंग रुप के साथ चाल-ढ़ाल पर काफी मेहनत की है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:-

Latest Bollywood News