A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलवालेः शाहरुख को याद आए काजोल के साथ पुराने दिन

दिलवालेः शाहरुख को याद आए काजोल के साथ पुराने दिन

मुंबई: पांच साल के लंबे इंतजार के बाद जब अपने सबसे अज़ीज़ सह-कलाकार काजोल के साथ काम करने का मौका मिल रहा हो तो बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख भावुक क्यों न हों? रोहित शट्टी की

दिलवालेः शाहरुख को...- India TV Hindi
दिलवालेः शाहरुख को याद आए काजोल के साथ पुराने दिन

मुंबई: पांच साल के लंबे इंतजार के बाद जब अपने सबसे अज़ीज़ सह-कलाकार काजोल के साथ काम करने का मौका मिल रहा हो तो बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख भावुक क्यों न हों? रोहित शट्टी की 'दिलवाले' की शूटिंग शुरू हो गई है और ऐेसे में DDLJ की पॉपुलर जोड़ी एक बार फिर साथ में है।

एक के बाद एक किंग खान फिल्म के सेंट्स से तस्वीरे ट्वीटर पर शेयर कर रहे है और हाल ही में उन्होंने काजोल के साथ की सभी सुपरहिट फिल्मों को एक कोलाज शेयर किया है।

जाहिर है 'बादशाह' खान अभिनेत्री काजोल के साथ 'दिलवाले' फिल्म शूटिंग करते-करते पुरानी यादों में खो गए है।

कोलाज 'बाजीगर' (1993) से शुरू होकर 'करण अर्जुन' (1995), 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995), 'कुछ कुछ होता है' (1998) और 'माय नेम इज खान' (2010) तक का उन दोनों का सफर बयां करता है।

कोलाज के कैप्शन में शाहरुख लिखते है, "कभी कभी उन सफर पर विचार करना अच्छा होता है, जो आपको एक नई मंजिल पर ले जाते हैं।"

वहीं इससे पहले शाहरुख ने शुक्रवार को 'दिलवाले' के सेट पर काजोल की मौजूदगी वाला एक फोटो यह कहते हुए पोस्ट किया, "हमारी उम्र को हमारे दोस्तों से आंकें, वर्षो से नहीं। हमारी जिंदगी को हमारी मुस्कान से आंकें, आंसुओं से नहीं। लेनन (इंग्लिश गायक)। उस उसूल से यह टीम चिरयुवा है।"

'दिलवाले' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी जिसमें वरुण धवन, कृति सानन, बोमन ईरानी और जॉनी लीवर भी नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News