A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' को पूरा हुआ एक साल, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' को पूरा हुआ एक साल, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

कबीर सिंह की रिलीज को 1 साल पूरा होने पर कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

shahid kapoor and kiara advani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KIARAALIAADVANI कबीर सिंह की रिलीज को पूरा हुआ 1 साल

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह को रिलीज हुए एक साल हो गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। साथ ही कई विवादों का हिस्सा भी बनी थी। फिल्म को रिलीज हुए एक साल पूरा होने पर कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। कियारा ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हं।

कियारा ने कबीर सिंह के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- डियर कबीर सिंह। हैप्पी एनिवर्सरी। हमेशा प्यार प्रीति। यह फिल्म कियारा और शाहिद दोनों के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

आपको बता दें कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को संदीप सिंह वांगा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहिद एक सर्जन के किरदार में नजर आए थे।  जो प्यार ना पाने की वजह से सेल्फ डिस्ट्रक्शन के रास्ते पर चल पड़ते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा  वह भूल भूलैया 2, शेरशाह और इंदु की जवानी में नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर जर्सी में नजर आने वाले हैं। लॉकडाउन से पहले वह जर्सी की शूटिंग कर रहे थे।

Latest Bollywood News