1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 2019 में सबसे ज्यादा की गई सर्च, एवेंजर्स एंडगेम को छोड़ा पीछे

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 2019 में सबसे ज्यादा की गई सर्च, एवेंजर्स एंडगेम को छोड़ा पीछे

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' को 2019 में गूगल पर इंडिया में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। इस फिल्म ने 'एवेंजर एंडगेम' को भी पीछे छोड़ दिया।

2019 most searched movies- India TV Hindi
2019 की मोस्ट सर्च्ड फिल्में

साल 2019 में कई सुपरहिट बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिव्यू से फिल्म की परफार्मेंस के बारे में पता चलता है। मगर गूगल कुछ अलग तरीके से ये काम करता है। गूगल ने हाल ही में 2019 की ट्रेंड लिस्ट शेयर की है। इन ट्रेंडस में साल की 10 मोस्ट सर्च्ड फिल्में भी शामिल हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों फिल्में शामिल हैं।

गूगल के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह'  इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। कबीर सिंह ने एवेंजर एंडगेम को भी पीछे छोड़ दिया है।हालांकि एंडगेम ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई की है।

2019 की मोस्ट सर्च फिल्मों की लिस्ट में गली बॉय, सुपर 30, मिशन मंगल, कैप्टन मार्वल और जोकर भी शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कबीर सिंह, दूसरे नंबर पर एवेंजर एंडगेम, तीसरे नंबर पर जोकर, चौथे नंबर पर कैप्टन अमेरिका और पांचवे नंबर पर सुपर 30 है।

शाहिद कपूर की कबीर सिंह कई कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनी थी। मगर लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म ने भारत में लगभग 331 करोड़ का बिजनेस किया है।

कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। यह तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है।

Latest Bollywood News