एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी पत्नी मीरा कपूर और दोनों बच्चों मीशा और ज़ैन के साथ फुकेत में हॉलिडे मना रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAMShahid Kapoor, Mira Kapoor
एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी पत्नी मीरा कपूर और दोनों बच्चों मीशा और ज़ैन के साथ फुकेत में हॉलिडे मना रहे हैं। शाहिद और मीरा अपने-अपने इंस्टाग्राम हैडल पर बीच डेस्टिनेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
शाहिद ने मीरा के साथ एक सेल्फी शेयर की और लिखा- us. तस्वीर में शाहिद ब्लैक वेस्ट और सनग्लासेज में नज़र आ रहे हैं, वहीं मीरा ने ब्लू बीचवियर पहना है।
मीरा भी लगातार हॉलिडे की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एक तस्वीर में शाहिद और मीरा साइकलिंग कर रहे थे और मीरा के पीछे मीशा और शाहिद के पीछे ज़ैन बैठे थे।
मीरा ने एक और सेल्फी शेयर की और लिखा- sun, swim & sleep.
मीरा ने एक और तस्वीर शेयर की और लिखा- Keep me here.
मीरा ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें मीशा और ज़ैन बीच पर नज़र आ रहे हैं।
शाहिद के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। फिल्म का पहला गाना 'बेख्याली' रिलीज़ हो गया है।