A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी को खुश करने के लिए शाहिद कपूर ने कैसे मनाई छुट्टी, जानिए

पत्नी को खुश करने के लिए शाहिद कपूर ने कैसे मनाई छुट्टी, जानिए

शाहिद कपूर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इसके लिए वह पत्नी मीरा को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।

mira- India TV Hindi
mira

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इसके लिए वह पत्नी मीरा को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। शाहिद ने हाल ही में मीरा के साथ ड्राइव पर जाने के लिए अपने काम से कुछ वक्त की छुट्टी ली है। शाहिद ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह मीरा के साथ कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और दोनों ने एक खूबसूरत सी सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में  लिखा, "मिसिज कपूर के साथ ड्राइव टाइम।" शाहिद ने हाल ही में यह खुशखबरी दी थी कि वह पिता बनने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:- करियर के बेहतरीन दौर से गुज़र रहे हैं शाहिद, बटोर रहे हैं तारीफें और सुर्खियां

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह एक ड्रग-एडिक्ट रॉकस्टार की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता-सिंगर दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहिद जल्द ही फिल्म ‘रंगून’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत और सैफ अली खान भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

mira

पिछले साल दिल्ली में शाहिद और मीरा शादी के बंधन में बंधे थे। खबर थी कि मीरा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शाहिद के प्रवक्ता ने इसका खंडन करते हुए कहा कि मीरा केवल सितंबर में 'एके वर्सेज एसके' में अतिथि भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News