1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने खास अंदाज में किया शाहिद को बर्थडे विश, ईशान खट्टर ने भी शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

मीरा राजपूत ने खास अंदाज में किया शाहिद को बर्थडे विश, ईशान खट्टर ने भी शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

'कबीर सिंह' फेम शाहिद कपूर का आज 39वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर की। वहीं शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने भी उन्हें विश किया है।

Bollywood Shahid Kapoor Turns 39 Mira Rajput And Ishaan Khatter Share Pics to Wish him a Happy Birth- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM मीरा राजपूत ने खास अंदाज में किया शाहिद को बर्थडे विश, ईशान खट्टर ने भी शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड को पिछले साल कबीर सिंह जैसी हिट फिल्म देने वाले शाहिद कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस स्पेशल डे पर उनकी पत्नी मीरा राजपूत से शाहिद कपूर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है। इसके अलावा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करके अलग ही अंदाज में अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। 

मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और शाहिद की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी लाइफ के प्यार को जन्मदिन मुबारक हो।'

Mira rajput

जहां मीरा ने एक तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी। वहीं दूसरी ओर शाहिद के भाई और अभिनेता ईशान खट्टर ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसके साथ ही कैप्शन दिया 'ओजी मेरे बड़े भाईया,, हैप्पी बर्थडे भाईजान'

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर देखें उन पर फिल्माए गए कुछ बेहतरीन गाने, आज भी करते है फैंस के दिलों पर राज़ 

पिछले साल शाहिद के जन्मदिन पर, मीरा ने एक लंबा साल नोट लिखकर जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने पति को बिना शर्त प्यार करने के लिए शुक्रिया कहा था। 

मीरा राजपूत ने लिखा था, 'मेरी लाइफ के प्यार को जन्मदिन मुबारक हो। सबसे ज्यादा प्यार करने वाले पति और दोस्त होने के लिए धन्यवाद, मेरे सभी स्टेज और साइज के साथ मुझे प्यार करने के लिए, बिना शर्त प्यार और ध्यान से हमारे बच्चों को मूर्ख बनाने के लिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप मूर्ख हैं इसलिए हम सभी अपने पेट में चोट लगने तक हंस सकते हैं, चुनने के लिए।  और जब आप मजाक करना चाह रहे हों, तब मुझे मजाक बनाने के लिए रोकने के लिए।

आपको बता दें कि मीरा और शाहिद कपूर साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे मीशा और जैन है। 

शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग चंड़ीगढ़ में चल रही हैं। 

Latest Bollywood News