नई दिल्लीः शाहिद-मीरा की शादी का जश्न कल से शुरू हो गया है और संगीत सेरेमनी में ये जोड़ी साथ में थिरकते हुए दिखे रहे थे। लाल रंग के कुर्ते, नेहरू जैकट और काले रंग के चूड़ीदार पजामें में शाहिद खूब जंच रहे हैं वहीं उनकी दुल्हन मीरा पीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थी। खबरों की माने तो शाहिद के सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर बोस्को ने संगीत सेरेमनी में डांस की तैयारी करवाई थी। अब सोचने वाली बात ये है कि किस गीत पर ये दोनों डांस कर रहे थे। कहीं ये गाना- 'साड़ी के फॉल सा' तो नहीं । संगीत सेरेमनी से पहले शाहिद गुडंगाव के ट्रिडेंट होटल आते हुए दिख रहे थे। अगली स्लाईड से देखिए संगीत सेरेमनी की बाकी तस्वीरें- संगीत सेरेमनी से पहले मीरा राजपूत कुछ यूं दिख रही थीं। हल्के पीले रंग की ड्रेस पहने मीरा एक खूबसूरत सी स्माईल देते हुए नज़र आ रही हैं। और हो भी क्यों न आखिर उन्हें उनका सपनों का शहजादा जो मिल गया। इस तस्वीर में मीरा चूड़ा और कलीरा सेेेेरेमनी में दिख रही हैं। ये एक पंजाबी सेरेमनी है। मीरा यहां बहुत खुश नज़र आ रही हैं। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर और मां सुप्रिया पाठक संगीत सेरेमनी में काफी खुश नज़र आ रहें हैं। कल सुबह ये दोनों गुड़गॉव में आते हुए दिखे थे। शाहिद कपूर की सगी मां नीलम आजमी अपने परिवार वालों के साथ पोस देती हुई नज़र आ रही है। तस्वीर सौजन्य- Twitter, Instagram अगली स्लाईड में देखिए संगीत सेरेमनी की वीडियो-