1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान-काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की थियेटर्स में हुई वापसी, मराठा मंदिर में फिर होगी रिलीज

शाहरुख खान-काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की थियेटर्स में हुई वापसी, मराठा मंदिर में फिर होगी रिलीज

शाहरुख खान और काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) एक बार फिर से मराठा मंदिर में रिलीज होने जा रही है।

DDLJ back in Maratha Mandir - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शाहरुख खान और काजोल की DDLJ मराठा मंदिर में फिर होगी रिलीज 

इसी साल मार्च महीने में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी, जिसके बाद सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। कोविड-19 का प्रकोप अभी भी जारी है, लेकिन लोगों ने बचाव करते हुए इसके साथ रहना सीख लिया है। इस बीच दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए थियेटर्स को भी खोल दिया गया है। ऐसे में शाहरुख खान और काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) एक बार फिर से मराठा मंदिर में रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि डीडीएलजे सिनेमाघरों में वापस आ गया है। महाराष्ट्र में थियेटर्स खुल गए हैं। ऐसे में आदित्य चोपड़ा की आइकॉनिक मूवी डीडीएलजे आज से मुंबई के मराठा मंदिर में फिर से दिखाई जाएगी। इसमें शाहरुख खान और काजोल ने अहम भूमिका निभाई थी। सबसे ज्यादा चलने वाली और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक।"

VIDEO: शाहरुख खान के रंग में रंगा दुबई का 'बुर्ज खलीफा', तस्वीर शेयर कर किंग खान ने कही ये बात

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म 20 अक्टूबर 1995 में रिलीज की गई थी, जिसमें शाहरुख और काजोल के अलावा मंदिरा बेदी, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, परमीत सेठी जैसे कई सितारे नजर आए थे।

इस फिल्म में राज (शाहरुख खान द्वारा निभाया गया किरदार) और सिमरन (काजोल) की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। फिल्म विदेश में बसे एक भारतीय परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। एक रोमांटिक फिल्म के तौर पर डीडीएलजी की यादें आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News