1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 51 साल के हुए बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान, देखें करियर की झलक

51 साल के हुए बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान, देखें करियर की झलक

बादशाह खान, किंग ऑफ बालीवुड, किंग खान, रोमांस किंग जैसे तमाम नामों से पहचाने जाने वाले शाहरुख खान आज 51 साल के हो गए।

shahrukh khan celebrates 51st birthday toaday- India TV Hindi
shahrukh khan celebrates 51st birthday toaday

नई दिल्ली: बादशाह खान, किंग ऑफ बालीवुड, किंग खान, रोमांस किंग जैसे तमाम नामों से पहचाने जाने वाले शाहरुख खान आज 51 साल के हो गए। दो दशक से भी अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे शाहरूख ने वर्ष 1989 में टीवी शो फौजी से अपने करियर की शुरूआत की थी।

shahrukh khan celebrates 51st birthday toaday

हिंदी फिल्म जगत में उनकी पहली फिल्म दीवाना जून 1992 में आई थी, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में दिव्या भारती और रिषि कपूर भी थे। दीवाना बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी और शाहरूख को फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर फॉर बेस्ट मेल डेब्यू का पुरस्कार मिला था।

Latest Bollywood News