1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान को पसंद आया 'ऐ दिल है मुश्किल' का संगीत

शाहरुख खान को पसंद आया 'ऐ दिल है मुश्किल' का संगीत

बॅालीवुड किंग शाहरुख खान के करीबी दोस्त व फिल्म निर्माता करण जौहर के निर्देशन में ऐ दिल है मुश्किल फिल्म आने वाली है।

Shahrukh khan- India TV Hindi
Shahrukh khan

मुंबई: बॅालीवुड किंग शाहरुख खान के करीबी दोस्त व फिल्म निर्माता करण जौहर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' पिछले काफी समय से चर्चा में छाई हुई है। करण जौहर ने शाहरुख खान को अपने निर्देशन में आने वाली फिल्म का गाना सुनाया। शाहरुख खान को फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का संगीत अपनी जान से भी ज्यादा पसंद आया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में है।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख खान ने इसके संगीत की प्रशंसा के लिए ट्वीटर का सहारा लिया। करण और रणबीर की खुशनुमा तस्वीर पोस्ट करते हुये उन्होंने लिखा, साधारण, मजेदार और निर्दोष। आज रात रणबीर, करण और जितेश के साथ काफी मजा आया। ऐ दिल है मुश्किल का हर एक भाग जान लेने वाला है। इसके तुरंत बाद फिल्म निर्माता ने फिल्म फैन के अभिनेता को रिफ भेजा और अपनी फिल्म के संगीत की सराहना करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

जौहर ने ट्वीट किया, भाई कल रात आपके साथ समय बिताकर काफी अच्छा लगा। मैंने आपको एक गाना भेजा है जो आपने पसंद किया है...आपको प्यार ..और धन्यवाद। ऐ दिल है मुश्किल में फवाद खान और लीजा हेडन भी है। इस फिल्म के लिए प्रीतम ने संगीत दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 28 अक्तूबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News