A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या 'पठान' के सेट से सामने आ रही हैं फोटोज और वीडियो? शाहरुख खान का लुक खूब हो रहा है वायरल

क्या 'पठान' के सेट से सामने आ रही हैं फोटोज और वीडियो? शाहरुख खान का लुक खूब हो रहा है वायरल

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि दुबई में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।

shahrukh khan pathan shooting in dubai - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: ANASBUKHASH/@I_AM_DEBESH क्या 'पठान' के सेट से सामने आ रही हैं फोटोज और वीडियो?

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उन्होंने अपने लुक से सभी को दीवाना कर दिया है। इसके अलावा कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पठान की शूटिंग शुरू हो गई है। 

बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे। उनकी फिल्म 'जीरो' में वो अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नज़र आए थे। 

Photos: सुहाना खान पढ़ाई पूरी करने के लिए फिर विदेश हुईं रवाना, शाहरुख खान और अबराम एयरपोर्ट आए नज़र

बताया जा रहा है कि पठान की शूटिंग दुबई में हो रही है। फिल्म के सेट से कुछ फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। 

इसके अलावा शाहरुख की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वो यूएई के टॉक शो होस्ट अनस बुकस के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

खबरों की मानें तो शाहरुख खान की इस मूवी मे उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नज़र आएंगी। ये जोड़ी इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ दिखाई दे चुकी है। स्क्रीन पर इनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है। 

Latest Bollywood News