1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खुद को बताया 'आईलैंड गर्ल'

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खुद को बताया 'आईलैंड गर्ल'

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो शेयर करके खुद को आईलैंडगर्ल कहा है।

SUSHANA KHAN- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUHANAKHAN2 शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खुद को बताया 'आईलैंड गर्ल'

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक 'आईलैंड गर्ल' हैं। उन्होंने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह साबित भी कर दिया है। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह चट्टानों पर बैठी नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह स्लो मोशन में चट्टानों पर बैठी नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर क्लोजअप शाट्स है, जिसमें वह खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, " 'आईलैंड गर्ल' "

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि तस्वीर कहां क्लिक की गई हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि तस्वीर उसके अलीबाग में बिताई छुट्टियों के हैं।

सुहाना के इंस्टा पर काफी फॉलवोर्स हैं अक्सर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-मैं कमरे में आई,तुम्हें पता है कि मेरी आंखें गुस्से से भर गई बिल्कुल जेम्स डीन की तरह... फोटो में सुहाना जेम्स डीन की किताब हाथ में पकड़ी नजर आ रही हैं। सुहाना के इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने कमेंट किया- ब्यूटीफुल।

आपको बता दें सुहाना खान न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से वह मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। सुहाना ने कुछ समय पहले अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने घर की छत पर फोटोशूट किया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Latest Bollywood News