अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan और तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) की फिल्म 'बदला'(Badla) रिलीज हो चुकी है। फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर के तले बनाया गया है। जिसकी वजह से शाहरुख खान ने इस फिल्म का काफी प्रमोशन किया है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने बदला अनप्लग्ड भी किया था। जिसके एपिसोड सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। अब शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के साथ एक वीडियो शेयर की है। जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। शाहरुख खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक ऐतिहासिक पल अमिताभ बच्चन सर के साथ। प्यार, मस्ती और बातचीत के बीच हमारे पास एक सेल्फी वीडियो भी है।
इस वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं- शाहरुख खान आपके साथ मुझे यह वीडियो करते हुए बड़ा गर्व हो रहा है। आपके साथ हमने फिल्में बनाई हैं मगर कभी ऐसे वीडियो नहीं बनाई है। आप प्लीज इसे छाप दीजिएगा क्योंकि मेरे लिए यह ऐतिहासिक है। जिसके बाद शाहरुख कहते हैं नहीं सर यह मेरे लिए ऐतिसाहिक है और मैं यह चाह रहा था कि मैं आपके साथ गाना गाउं। जिसके बाद दोनों अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना एक-दूसरे से करते हैं प्यार हम गाते हैं।
गाते समय दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 1 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं।
आपको बता दें लोगों को तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं तापसी पन्नू उनकी क्लाइंट बनी हैं। फिल्म ने एक दिन में 5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
खतरों के खिलाड़ी 9 के फाइनल में नजर आएंगे अक्षय कुमार, शेयर की फोटो
'नागिन' एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया दर्ज
Latest Bollywood News