A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की सालगिरह पर शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- 'जैसे कल की ही बात हो'

शादी की सालगिरह पर शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- 'जैसे कल की ही बात हो'

शाहरुख खान ने अपनी शादी की सालगिरह पर गौरी खान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Shahrukh khan shares a picture with gauri khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Shahrukh khan shares a picture with gauri khan

शाहरुख खान और गौरी खान आज अपनी शादी की 28वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों 25 अक्टूबर 1991 को शादी के बंधन में बंधे थे। शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है। शादी की सालगिरह पर शाहरूख खान ने गौरी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

शाहरुख खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमेशा के लिए लगता है, जैसे कल की ही बात हो। लगभग तीन दशक और तीन प्यारे बच्चे। सभी परियों की कहानी जो बताता हूं, मैं इस कहानी में विश्वास करता हूं। यह मुझे उतना ही सुंदर लगा है जितना सुंदर हो सकता है!

शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर गौरी और बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने जन्मदिन पर शाहरुख नए प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे।

Latest Bollywood News